dera-sachha-souda

ध्वस्त स्कूल का रखा नींव पत्थर

Top News

ढांचागत निर्माण कार्यो में भी जुटे शाह शतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार

  • श्री रणभुवनेश्वरी उच्च माद्यमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण शुरू
  • श्री शहीद जगत प्रकाश जंग शाह सांस्कृतिक माध्यमिक विद्यालय की मुरम्मत जारी

देविघाट। नेपाल में बरपी कुदरती तबाही के बाद मुश्किल की घडी में डेरा साचा सौदा पीड़ितों का सहारा बना हुआ है। भूकंप से मलबे में तब्दील हुए मकानों के साथ साथ सकूलों का पुनर्निर्माण भी जारी है।
पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा ने मंगलवार को देवी घाट स्थित श्री रणभुवनेश्वरी उच्च माद्यमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण की अपने पवन कर कमलों से नीवं रखी। इस विद्यालय में 10 नये कमरे बनाने के साथ-साथ स्कूल की पूरी मुरम्मत भी की जाएगी।
वहीं जालपा पीठ के श्री शहीद जगत प्रकाश जंग शाह सांस्कृतिक माध्यमिक विद्यालय भी सेवादारों द्वारा मुरम्मत का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।
स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के अद्यक्ष प्रेम प्रसाद रीमाल ने बताया की 25 अप्रैल को आए भूकंप में स्थानीय श्री रणभुवनेश्वरी उच्च माद्यमिक विद्यालय पूरी तरह नष्ट हो गया था। बच्चों के पढने के लिए कोई व्यवस्था नही बची थी।
उन्होंने बताया की स्थानीय प्रशासन व देविघट निवासियों ने डेरा सच्चा सौदा से स्कूल के पुनर्निर्माण का आग्रह किया था।
पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सान ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते व बच्चो के भविष्य को देखते हुए तुरंत प्रभाव से सेवादारो को स्कूल बनाने के निर्देश दिए।

यहाँ चला रहत अभियान
नुवाकोट जिले के गाँव पिपलटार, देविघाट, मदरीदूंगा, मुन्थ्ला, राट्माते व जिलिंग में घर घर जाकर लोगों को राहत सामग्री वितरित की गयी। लोगों को राहत पहुँचाने व उन्हें तंत लगाकर देने के अतिरिक्त सार्वजनिक स्थल, स्कूलों का भी डेरा सच्चा सौदा द्वारा पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *