Navniyoukt_Jilaadhaksh_Samgaria.org

नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन

Local News

टिब्बी : टिब्बी क्षेत्र के सालीवाला गांव के निवासी कृष्ण भाट को हनुमानगढ़ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। और कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाट समाज के लोगों ने उनका अभिनन्दन किया है । जानकारी के मुताबिक राजस्थान कच्ची बस्ती कांग्रेस के युवा प्रदेश सचिव योगेश राव ने युवा प्रदेशाध्यक्ष विजय पंडित व रघु पंडित के निर्देशानुसार कृष्ण भाट सालीवाला को युवा जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़ के पद पर मनोनीत किया। भाट समाज सालीवाला व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर अभिनन्दन किया। अभिनन्दन के दौरान अवदेश वर्मा, भंवर सिंह, संतोख सिंह, वकील सिंह, सुरेंद्र भाट, मनमोहन भाट, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *