Share Market

Share Market तेजी रहने की संभावना

Business Eduction Technology Top News

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अंतिम बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि यह साल 2022 की और बजट के बाद ही पहली बैठक है। इस बैठक के समय सेंट्रल बैंक के ऊपर महंगाई को काबू करने और इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने की दोहरी चुनौती थी। एनालिस्ट का मानना है कि इस बैठक में भी रेपो रेट को स्थिर रखा जा सकता है। सेंट्रल बैंक रिवर्स रेपो रेट के मोर्चे पर कुछ बदलाव कर सकता है।

समय – समय पर शेयर मार्किट कंडीशन :
10:24 AM :
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट के साथ ही पॉलिसी स्टान्स में भी कोई बदलाव नहीं किया। फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। रिजर्व बैंक महंगाई के बढ़ते दबाव के चलते पॉलिसी स्टान्स को बदल सकता है और अगली बैठक से रेपो रेट को बढ़ाया जा सकता है। रिजर्व बैंक को महंगाई के मोर्चे पर आने वाले समय में राहत की उम्मीद है। सेंट्रल बैंक महंगाई के बजाय इकोनॉमी को तरजीह देने की रणनीति को आगे भी बरकरार रख सकता है।

10:20 AM
एमपीसी ने रिवर्स रेपो रेट को भी नहीं बढ़ाने का फैसला किया। रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। रिवर्स रेपो रेट को बढ़ाया जा सकता है।

10:19 AM :

रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। ब्याज दरें नहीं बढ़ने वाली हैं। इससे महंगाई का प्रेशर झेल रहे आम लोगों के ऊपर अभी ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ने वाला है।

8:37 AM :
घरेलू शेयर मार्केट के बढ़त में रहने का अनुमान है। कल अमेरिकी बाजार तेजी में बंद हुए थे। हालांकि एशियाई बाजार आज मिक्स्ड ट्रेंड दिखा रहे हैं। जापान का निक्की बढ़त में है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *