हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ गोगलू गिरफ्तार

Local News

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ गोगलू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पाकिस्तान सीमा से हेरोइन (चिट्टा) लाकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इसकी सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने 25 सितंबर को रांझू खान को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1.546 किलोग्राम हेरोइन और विदेशी .30 बोर की पिस्टल बरामद की गई थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने अब इस मामले में अविनाश उर्फ गोगलू को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई है। वहीं, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रत्येक आरोपी पर 2,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और उनके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *