Lata Mangeshkar

अलविदा सुर कोकिला जी

Business Covid Top News

अपनी सुरीली आवाज के लिए दुनियाभर में पहचानी जाने वाली (सुर कोकिला ) लता मंगेशकर जी का निधन 6 फरवरी की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। जिस कारण पूरा देश सदमे में है। उनके निधन की वजह कोरोना संक्रमण था। लता जी का अंतिम संस्कार 6 फरवरी, शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। भारत ने अपनी महान गायिका को हमेशा – हमेशा के लिए खो दिया है।
कोरोना रही वजह :
8 जनवरी को लता जी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक महीनेभर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रहने के बाद लता मंगेशकर जी की मृत्यु हों गई। परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज ठाकरे, बॉलीवुड स्टार्स अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जावेद अख्तर, आमिर खान, अनुपम खेर, रणबीर कपूर संग पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कई नेहा-राजनेता उन्हें अंतिम श्रदांजलि देने पहुंचे।

लता का अंतिम संस्कार:

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। परिवार, सेलेब्स, प्रधानमंत्री और नेताओं की मौजूदगी के बीच लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी गई।

अलविदा लता :
पूरे राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया। जल, थल और वायु सेना के अधिकारियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता-राजनेता, बॉलीवुड और स्पोर्ट्स के सेलेब्स ने मिलकर लता मंगेशकर को आखिरी अलविदा कह दिया है।

शाहरुख खान ने जताया शोक :

पूर्व क्रिकटर सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और सिंगर शंकर महादेवन ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। . लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ-साथ राजनेता भी पहुंचे।. शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के पैरों को छुआ और उनके लिए दुआ भी पढ़ी।

पीएम मोदी ने दी श्रदांजलि :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के पार्थ‍िव शरीर पर पुष्पांजल‍ि अर्प‍ित की और उन्हें नमन किया।

अगर गाय‍िका नहीं होतीं तो राइटर होतीं लता मंगेशकर
लता को राष्ट्र के साथ उन्हें बहुत प्रेम था। उनका सपना था कि भारत एक मजबूत राष्ट्र बनें, भारत का ध्वज सबसे ऊंचा लहराए। अगर वह गायिका न होतीं तो एक राइटर होतीं। जब उनसे पूछा क‍ि आप केवल गाना क्यों गाती गई। लता जी के कहा जब मेरा जन्म हुआ तो भगवान ने मुझे कहा तो धरती पर जा और गाना गा। उन्होंने सब कुछ अपने संगीत में समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक जताते हुए कहा- हम जैसी, कई पीढ़ियां उनके गीतों को गुनगुनाकर बड़ी हुई हैं। देश की हर भाषा में गीत गाकर उन्होंने अपनी आवाज से देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। शारीरिक रूप से वे भले अब हमारे बीच नहीं हो लेकिन उनकी आवाज उन्हें हमेशा अमर रखेगी।

लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटाया गया :

लता मंगेशकर ,तिरंगे में लिपटकर अपने अंतिम सफर पर रवाना हुई थीं। हजारों लोगों की भीड़ लता के अंतिम संस्कार में उमड़ी। लता मंगेशकर को राजकीय सम्मान के साथ श‍िवाजी पार्क में अंत‍िम विदाई दी गई।

आख‍िरी पलों में पिता के गाने सुन रही थीं लता:
लता जी वेंट‍िलेटर पर अपने प‍िता के गाने सुन रही थीं।

भावुक हुए गुलजार :

गीतकार गुलजार ने लता के कई यादगार लम्हों को साझा किया करते हुए बताया कोई लता बहुत दिलदार थीं। वे हमेशा तोहफे देती रहती थीं। लता के निधन पर गुलजार साहब अपनी आंसुओं को रोक नहीं पाए।

अंतिम संस्कार में पहुंची आशा भोसले :
लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी बहन आशा भोसले भी उपस्थित थी।

अपने गाने सुनने में कतराती थीं लता :
लता मंगेशकर को अपने गाने सुनना खास पसंद नहीं था। वह गानों को सुनने में कतराती इसलिए थीं क्योंकि उन्हें इनमें त्रुटि दिखती थी। लता मंगेशकर अपनी कला में एक्सपर्ट मानी जाती थीं, लेकिन वह असल जिंदगी में एक शिष्या थीं, जो म्यूजिक के बारे में रोज कुछ ना कुछ सीख रही थीं।

शाम को हुआ लता का अंतिम संस्कार :
शाम साढ़े 6 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। लता मंगेशकर के चाहनेवाले उनके अंतिम दर्शन के लिए आ रहे थे।

विदाई देने उमड़ा हुजूम :
उनके अंतिम संस्कार में भीड़ को संभालने के लिए पुलिस का खासा इंतजाम था।

लता का अंतिम सफर :
लता जी के पार्थिव शरीर को वैन में श्मशान घाट तक पहुंचाया गया।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे संजय लीला भंसाली :
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी लता जी के अंतिम दर्शन के लिए प्रभुकुंज पहुंचे।

 

अमिताभ बच्चन पहुंचे प्रभुकुंज
अमिताभ बच्चन के साथ अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ प्रभुकुंज पहुंचे।

अलविदा कहने पहुंचीं श्रद्धा कपूर :
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी लता जी को अंतिम विदाई देने पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *