‘आप’ की दिल्ली – कांग्रेस भाजपा पर चली झाड़ू

National Political Top News

आप ने 67 सीटों पर जीत  कर इतिहास रचा

  • भाजपा को मिली सिर्फ 3 सीटें
  • कांग्रेस खाता भी नही खोल पाई

नई दिल्ली।
अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीती में नया इतिहास रचते हुए दिल्ली विधानसभा में अपनी झाड़ू से सभी राजनितिक दलों का पूरी तरह सूपड़ा साफ़ कर दिया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से आप ने 67 सीटों पर जीत प्राप्त की।  इससे पहले कांग्रेस ने सबसे अधिक 52 सीटों पर 1998 में जीत प्राप्त की थी। भारतीय जनता पार्टी की भी दिल्ली की राजनीती में अब तक की सबसे दयनीय स्तिथि है और उसे केवल 3 सीटें ही मिली है जो उसका अब तक का सबसे ख़राब रिकॉर्ड है। इससे पहले भाजपा को 1998 में सबसे कम 15 सीटें मिली थी। अरविन्द केजरीवाल १४ फरवरी को मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *