IPL Mega Auction

IPL मेगा ऑक्शन : बेंगलुरु में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

Sports

IPL का मेगा ऑक्शन 11, 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हो सकता है। सभी टीमों ने अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट  जारी कर दी है। जल्द ही IPL की दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद अपने पहले 3 खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा करेंगी।
IPL 2022 में इस बार 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी। गोयनका ग्रुप की लखनऊ फ्रेंचाइजी इसमें शामिल होगी । IPL 2022 का आयोजन भारत में ही किया जाना है। बोर्ड मेगा ऑक्शन के पहले कोविड-19 के मरीजों की सख्या को भी ध्यान मे रख रहा है।

BCCI ने ‘आजतक’ से कहा कि CVC ग्रुप को हरी झंडी मिलने के बाद बोर्ड अब बिना किसी समस्या के IPL के मेगा ऑक्शन को होस्ट कर सकता है। IPL की दो नई टीमों में से एक लखनऊ ने हाल ही में एंडी फ्लावर को अपने हेड कोच नियुक्त किया है। पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम का मेंटर नियुक्त किया है।
IPL के पिछले सीजन में चेन्नई ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL खिताब अपने नाम किया था। कोविड-19 की वजह से यह टूर्नामेंट 2 भागों में खेला गया था। पहला हाफ अप्रैल में भारत में और दूसरा हाफ और नॉकआउट UAE में सितंबर और अक्टूबर के महीने में खेले गए थे।

30 नवंबर को जारी रिटेंशन लिस्ट में सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, हार्दिक पंड्या, कैगिसो रबाडा, बेन स्टोक्स, डेवड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल थे।

रिटेन हुए खिलाडी:

1.    रवींद्र जडेजा- 16 करोड़ रुपये
2.    रोहित शर्मा- 16 करोड़
3.    ऋषभ पंत- 16 करोड़
4.    विराट कोहली- 15 करोड़
5.    केन विलियमसन-14 करोड़
6.    संजू सैमसन- 14 करोड़
7.    मयंक अग्रवाल- 12 करोड़
8.   बुमराह- 12 करोड़
9.    आंद्रे रसेल- 12 करोड़
10.    एमएस धोनी- 12 करोड़
11.    ग्लेन मैक्सवेल- 11 करोड़
12.    जोस बटलर- 10 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *