Milkha Singh

फ्लाइंग सिख नहीं रहे :लीजेंड मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

Entertainment National Sports Top News

लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में शुक्रवार रात 11:30 बजे कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया है। इससे 5 दिन पहले ही उनकी पत्नी की मृत्यु हुई थी।मिल्खा सिंह का 15 दिनों से चंडीगढ़ के PGMIR में इलाज चल रहा था। 3 जून को उनका ऑक्सीज़न लेवल गिर जाने के कारण हालत गंभीर हो गई जिसके कारण उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा।
PM मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह ने उनको श्रद्धांजलि दी।

modi tweetPM ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा की देश ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दिया। मिल्खा ने अपने शानदार व्यक्तित्व और प्रतिभा मुख्य कारण भारतीयों के दिल में एक खास छवि बनाई थी जिससे भारतवासी उनकी मौत की खबर से अत्यंत दुखी है।
20 जून को मिल्खा सिंह व उनकी पत्नी की रिपोर्ट आयी जिसमे दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 24 जून को दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मोदी ने 4 जून को मिल्खा सिंह से बात की थी।
मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान तथा पंजाब सरकार में स्पोर्ट्स डायरेक्टर रह चुकी थी। निर्मल कौर का निधन 13 जून को शाम 4:00 बजे हुआ। पत्नी के निधन क वक्त मिल्खा सिंह ICU में भर्ती थे जिससे वे अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
मिल्खा सिंह का जन्म गोविंदपुरा में 20 नवम्बर 1929 को हुआ था।मिल्खा सिंह को भारत सरकार की तरफ से पदम् श्री अवार्ड मिला था। इन्होने पाकिस्तान में आयोजित एक दौड़ में भाग लिया जिसमे शानदार प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने इन्हे ‘द फ़्लाइंग सिख ‘ का नाम दिया।
साल 2013 में मिल्खा सिंह के जीवन पर बालीवुड हिंदी मूवी ‘भाग मिल्खा भाग ‘बन चुकी है। जिसमे मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर द्वारा निभाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *