Bijali Karant lagane se 2 yuvakon ki mot

संगरिया में बिजली करंट लगने से 2 युवकों की मौत हुई बडा हादसा

Local News

संगरिया में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई।करंट की गिरफत में आए दो अलग अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना प्रतापनगर के वार्ड सात निवासी सरदुल सिंह जटसिख ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका बेटा गगनदीप सिंह उम्र 20 साल जो कि मजदूरी का काम करता है। गगनदीप सिंह गुरपाल सिंह के खेत में पेड से लकडी काट रहा था। कि अचानक पेड की टहनी काट रहे युवक गगनदीप सिंह की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिवार वालों को सौप दिया।

दूसरी घटना शहर के वार्ड नंम्बर 20 में हुई जिसमे एक युवक की बिजली का करंट लगने से मंगलवार देर शाम को मौत हो गई थीं। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाला युवक दिनेश गर्ग बेटा अमरीक चंद गर्ग उम्र 25 वर्ष था। शाम को करीब साढे पांच बजे अपने घर के आंगन का फर्श धो रहा था। उसने जैसे ही इंवेटर को साईड मे करने की लिए हाथ लगाया तो जोरदार बिजली का झटका लगा। वह एक बार बेहोश हो गया। परिवार और आस पडौस के लोग उसे शहर के निजी चिकित्सक के पास लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे म्रत घोषित कर दिया। शव का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *