oats

नाश्ते में ओट्स खाना क्यों है लाभदायक

Health Tips Top News

ओट्स खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह वजन कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है। ओट्स में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिंस भरपूर होता है।नाश्ते में ओट्स खाने से पुरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इससे भूख भी कम लगती है।

नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे :
*नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट अच्छी तरह से अवशोषित कर लेता है। नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।ओट्स में जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी, विटामिन ई और मैग्नीज भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। नाश्ते में ओट्स शामिल करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है, वजन कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

1. वजन घटता है :
नाश्ते में ओट्स खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। ओट्स में फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट भरा रहता है। जल्दी से भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रण में रहता है।

2. कब्ज दूर :
नाश्ते में ओट्स खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। गैस नहीं बनती, कब्ज से भी राहत मिलती है। ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है, आंतों की सफाई करता है।

3. हृदय स्वस्थ :
ओट्स खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम हो जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4. इम्यूनिटी बढ़ाए :
ओट्स विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें बीटा-ग्लूकल भी होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।

5. एनर्जी बूस्टर :
ओट्स में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है, जो शरीर को एनर्जेटिक रखता है।

6. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद :
ओट्स में जिंक, मैग्नीज,,फाइबर , प्रोटीन होता है, जो डायबिटीज रोगियों को स्वस्थ रखता है। ओट्स रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में और कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कम करने में कारगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *