हरभजन सिंह को दूसरी बार बाप बनने की ख़ुशी प्राप्त हुई है। इस बार उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक पुत्र को जन्म दिया है। इससे पहले इनके पास एक बेटी है। जिसका नाम हिनाया हीर प्लाहा है हिनाया का जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था।
कपल, घर में बेटे के आगमन से बहुत उत्साहित है।
कपल को दूसरी बार माँ – बाप बनने की मिली ख़ुशी :
गीता बसरा व हरभजन सिंह की शादी 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में बड़ी धूमधाम से हुई थी।
गीता बसरा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। गीता की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था।
गीता अपनी बेटी संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। गीता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
दूसरी बार बच्चे के जन्म से दोनों मिया – बीवी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
सोशल मीडिया पर भी फैंस की ख़ुशी देखने को मिल रही है।
![Harbhajan Singh and his wife Geeta](https://www.sangaria.org/wp-content/uploads/2021/07/download-2.jpg)