last solar eclipse of 2021

2021 का आखरी सूर्यग्रहण

Local News

2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को हुआ, इस चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद 4 दिसंबर 2021 को 2021 का आखरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की तरह ही सूर्य ग्रहण भी एक महत्वपूर्ण आकाशीय घटना है। माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है।  ग्रहण काल का समय अशुभ माना जाता है जिस कारण मंदिरो में पूजा- पाठ निषेध होता है।

सूर्य ग्रहण का समय :
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार ,मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

कहा दिखाई देगा :-
सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।  यह ग्रहण उपछाया होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *