Lose weight in natural ways

नेचुरल तरीकों से घटाएं वजन

Health Tips Local News Top News

गलत खानपान के कारण लोग मोटापे के शिकार हो रहे है। जिससे उन्हें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को मोटापा, उससे होने वाली गंभीर समस्या और मोटापा कम करने के तरीकों से अवेयर किया जाता है, ताकि लोग इस गंभीर समस्या से खुदको बाहर निकाल सकें। Worldobesityday.org के मुताबिक, दुनिया भर के लगभग 80 करोड़ लोग मोटापे का शिकार हैं। मोटापा को एक बीमारी बताया गया है, जो हर 10 में से 5 लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

मोटापा क्या है ?
‘मोटापा वह स्थिति है, जब शरीर में असामान्य या अत्यधिक रूप से फैट जम जाता है, जिसके कारण शरीर को का काफी जोखिम होता है’
.25.0 – 29.9 बीएमआई की रेंज में आने वाले लोग ओवरवेट, 30.0 और उससे अधिक रेंज वाले लोग अत्याधिक मोटापे की श्रेणी में आते हैं।

मोटापे   के कारण खतरनाक बीमारियों का खतरा हो सकता है। जैसे डायबिटीज, हार्ट डिसीज, किडनी प्रॉब्लम, कुछ प्रकार के कैंसर आदि। मोटापा कम करने से ओवरऑल हेल्थ में काफी सुधार होता है। मोटापा मेंटल हेल्थ, जेनेटिक्स, प्रोसेस्ड फूड का सेवन, सुस्त लाइफस्टाइल, नींद की कमी आदि कारणों से हो सकता है।

मोटापा कम करने के नेचुरल तरीके :

1. हेल्दी ब्रेकफास्ट :
वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट काफी जरूरी होता है। जो लोग नाश्ता नहीं करते, वे लोग दोपहर के भोजन में काफी अधिक खाना एक साथ खा लेते हैं। जिससे कैलोरी काफी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए ब्रेकफास्ट जरूर करें, ब्रेकफास्ट में ओट्स, फल, अंडे, प्रोटीन शेक, ब्राउन ब्रेड आदि का सेवन करे।

2. लिक्विड कैलोरी से परहेज :

सॉफ्ट ड्रिंक्स में कैलोरी और शुगर काफी अधिक होती है। इसलिए वजन कम करने के लिए लिक्विड या पैक्ड कैलोरी वाली अनहेल्दी ड्रिंक जैसे कोल्डड्रिंक, टेट्रा पैक वाले जूस, कॉफी आदि का सेवन पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

3. फाइबर वाले फूड खाएं :
फल और सब्जियों में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है, इसलिए ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करें, जिनमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों का सेवन कर सकते हैं।

4. अनाज खाएं :

अनाज से एनर्जी बनी रहती है और उनमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए हमेशा अनाज से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इसमें ब्राउन राइस, व्हीट पास्ता, होल व्हीट ब्रेड, चोकर वाले गेहूं से बनी रोटी आदि का सेवन कर सकते हैं।

5. पानी :
वजन कम करने के लिए पानी का सेवन करना काफी जरूरी होता है। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और पेट भरा हुआ लगता है। खाने से पहले पानी पीने से खाना कम खाने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम हो सकता है।

6. फिजिकल एक्टिविटी :

फिजिकल एक्टिविटी से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए वॉकिंग, रनिंग डांसिंग, वेट ट्रेनिंग, साइकिलिंग, हाई इंटेंसिटी वर्कआउट आदि करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

7. तली चीजों से परहेज :

फ्राइड चीजों में तेल काफी अधिक मात्रा में होता है, जो कि शरीर को काफी अधिक मात्रा में कैलोरी देती हैं। अगर शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरी मिलती है, तो शरीर उसे फैट के रूप में स्टोर करके रख लेता है। ऑयली चीजें कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हार्ट प्रॉब्लम को भी बढ़ाती हैं, इसलिए ऐसी चीजों के सेवन से बचें।

8. थोड़ा-थोड़ा खाएं :

दिन में 5-6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं, इससे पेट भरा रहेगा और भूख भी नहीं लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *