रूस -यूक्रेन जंग अपडेट : यूक्रेन में 900 नागरिकों ने गंवाई जान

Top News

रूस और यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है। रूसी सेना ने सोमवार को हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों से यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वे पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत असफल रही तो तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है।

समय -समय पर जंग के हालात :
*1:35 PM , यूक्रेन की मदद करेगा न्यूजीलैंड :
रूस के खिलाफ इस जंग में न्यूजीलैंड यूक्रेन की मदद करेगा। न्यूज़ीलैंड की तरफ से यूक्रेन को 1066 armour plate, 473 हेलमेट, 3 मिलियन डॉलर का ईंधन दिया जाएगा। इस सबकी कुल कीमत 7 मिलियन डॉलर के आसपास होगी।

*12:18 PM,यूक्रेन में 900 नागरिकों ने गंवाई जान :
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट अनुसार अबतक यूक्रेन के 900 आम नागरिक मारे जा चुके हैं। 1500 लोग जख्मी हैं।

*11:36 AM ,रूसी मिसाइल हमले में कीव का मॉल तबाह :
रूस के मिसाइल हमले में कीव का मॉल तबाह हो गया।

*9:51 AM , भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर अपने गांव पहुंचा :
इस युद्ध में यूक्रेन में मरने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर आज सुबह भारत पहुंच गया है। हावेरी ज़िले में उनके पैतृक स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों ने उनको श्रद्धांजलि दी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने दुःख जताते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे बच्चे की यूक्रेन में जान चली गई।

*9:47 AM ,कीव में रूसी बमबारी की वजह से 4 लोगों की मौत :
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस की बमबारी की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है। बमबारी की वजह से कीव के Podilsky जिले में एक जगह पर आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

*9:24 AM , सुमी के केमिकल प्लांट से अमोनिया गैस लीक :
सुमी के केमिकल प्लांट से अमोनिया गैस लीक होने से इसका असर 2.5 किलोमीटर तक देखा गया है।

*8:58 AM ,यूक्रेन का दावा- राष्ट्रपति जेलेंस्की समेत इन 3 लोगों को मारना चाहता है रूस :
यूक्रेन का दावा है कि रूसी वैगनर समूहों के लड़ाकों को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की समेत तीन लोगों को जान से मारने का काम सौंपा गया है। इसमें जेलेंस्की के साथ-साथ उनका दायां हाथ माने-जाने वाले Andriy Ermak, यूक्रेन के पीएम Denys Shmyhal का नाम शामिल है।

*7:10 AM ,यूक्रेन ने मार गिराया अलगाववादी कमांडर :
यूक्रेन ने अलगाववादी कमांडर Sergei Mashkin को मार गिराया है।

*6:45 AM,राजधानी कीव के शॉपिंग सेंटर में भीषण आग :
यूक्रेन की राजधानी कीव में एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है। आग की लपटें दूर तक देखी जा सकती हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल रहा है.

*6:30 AM,यूक्रेन की मदद के लिए मांगा पैसा :
पूर्व सांसद कोटवीत्स्की की पत्नी ने Zakarpattya के माध्यम से यूक्रेन के लिए $2.8 मिलियन और 1.3 मिलियन यूरो की सहायता मांगी है। ये रकम हंगरी के बॉर्डर पर सीमा रक्षकों ने पकड़ी है।

*6:29 AM,खुफिया एजेंसी के कमांडर की हत्या :
यूक्रेनी सेना ने अलगाववादियों की खुफिया एजेंसी के कमांडर सर्गेई माशकिन को मार गिराया है।

*6:23 AM, अमेरिका मोल्दोव को देगा 30 मिलियन डॉलर की मदद :
जानकारी के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका मोल्दोवा को $30 मिलियन की सहायता प्रदान करेगा।

*6:20 AM,यूक्रेन को 70 हजार टन कोयला की मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया :
ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को 70 हजार टन कोयला मुफ्त में देने का ऐलाना किया है।

*6:18 AM :NATO के 13 जहाज फ़्रीहमनेन के स्टॉकहोम बंदरगाह पहुंचे :
NATO के 13 जहाज फ़्रीहमनेन के स्टॉकहोम बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं। इस यात्रा की योजना यूक्रेन में युद्ध से पहले ही बनाई गई थी। सुरक्षाबलों ने यहां तक कहाहै कि इस जहाजों का रूसी आक्रमण से कोई लेना-देना नहीं है। जहाज अगले सप्ताह के मध्य तक स्वीडन में रहेंगे।

*2:06 AM ,रूस ने सैनिक रिहा किए :
Chornobyl न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस ने कब्जा कर लिया था। लेकिन रूस के कब्जे वाले न्यूक्लियर पावर प्लांट में फंसे 64 सैनिकों को निकाला गया है। 46 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से वहां रहने का फैसला किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *