Poppy seeds and Walnuts

खसखस और अखरोट मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

Health Tips Top News

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व होना जरूरी है। वे पोषक तत्व हम फलों ,सब्जियों ,अनाज व दालों से प्राप्त करते है। खसखस और अखरोट में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को फायदा पहुँचाते है।

खसखस में पोषक तत्व:

खसखस में कार्ब्स, प्रोटीन, कैलोरीज ,फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस ,आयरन ,जिंक और कैल्शियम पाया जाता है।

अखरोट में पोषक तत्व:

अखरोट में पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम ,फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम और विटामिन बी6 और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है।

खसखस और अखरोट के फायदे :

खसखस की तासीर ठंडी होती है, जबकि अखरोट काफी गर्म होता है। खसखस और अखरोट का एक साथ सेवन करने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही मेमोरी पॉवर भी बढ़ती है।

Poppy seeds and Walnuts1. पेट के लिए फायदेमंद :
खसखस और अखरोट में मौजूद फाइबर पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। पाचन तंत्र में सुधार होता है, पेट से जुड़े रोग दूर होते हैं।

2. अच्छी नींद :
खसखस और अखरोट में मौजूद तत्व अनिद्रा की समस्या दूर करते हैं।

3. महिलाओं के लिए फायदेमंद :
खसखस और अखरोट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4. दिमाग तेज :
खसखस -अखरोट में मौजूद तत्व दिमाग को तेज करने में कारगर होते हैं।

5. हड्डियां मजबूत:
खसखस और अखरोट में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।

खसखस और अखरोट खाने की विधि :
1.खसखस को एक गिलास दूध में 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसे मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें। अब इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसके अलावा अखरोट में इसके साथ ब्लैड कर सकते हैं। इस कॉम्बिनेशन को दिन में किसी भी समय ले सकते हैं।
2.आधा चम्मच खसखस और 1 अखरोट की गिरी को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद एक गिलास दूध में भिगे हुए अखरोट और खसखस ग्राइंड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *