Fruits

विटामिन डी-कैल्शियम के स्रोत :फल

Health Tips Top News

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में कमजोरी आ जाती है लेकिन सही खान-पान के जरिए उन्हें लंबे समय तक ताकतवर रखा जा सकता है। विभिन्न पोषक तत्व वाली चीजें, खासकर हड्डियों को मजबूत बनाने वाली चीजों का सेवन जरूरी है।

पुराने जमाने में जोड़ों का दर्द, जोड़ों में अकड़न, हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं वृद्धावस्था में हुआ करती थी। लेकिन आजकल के खान- पान से अब बहुत से बच्चे और युवा भी हड्डियों से जुड़ी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसका मुख्य कारण खाने में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हैं।

बहुत से लोग दूध जैसी कैल्शियम से भरपूर चीजों का बहुत कम सेवन करते हैं, इस वजह से हड्डियों को कैल्शियम नहीं पाता है। शहरी लोग पूरे दिन दफ्तर में बंद रहते हैं, जिससे उन्हें विटामिन डी भी नहीं मिलता है।
कैल्शियम और विटामिन डी कमी से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग हो जाते है। शरीर में कैल्सियम की पूर्ति हेतु मौसमी फल अति आवश्यक है।

1 .पपीता :

पपीता अत्यधिक पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन ए और सी और फाइबर होता है। पपीते में मौजूद पपैन नामक एंजाइम कार्ब्स, फैट और प्रोटीन को तोड़ता है और भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है। रोजाना पपीते का सिर्फ एक टुकड़ा खाना आपके शरीर और हड्डियों को आवश्यक पोषक तत्व दे सकता है।

2 .सेब:

सेब पूरे साल उपलब्ध रहता है। सेब कैल्शियम और विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। यह पोषक तत्व कोलेजन और हड्डियों के नए टिश्यू बनाने के लिए जरूरी हैं।

3 .स्ट्रॉबेरीज :

स्ट्रॉबेरी ,एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो फ्री रैडिकल डैमेज के प्रभाव को कम करती हैं और इस तरह हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में नई हड्डियों का निर्माण करते हैं।

4 . अनानास :

अनानास में मौजूद पोटेशियम एसिड के भार को बेअसर करने में मदद कर सकता है और इस तरह हड्डियों से कैल्शियम की कमी को कम कर सकता है। अनानास कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर होता है।

5 .संतरा :

संतरा कैल्शियम और विटामिन डी प्रदान करता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। रोजाना संतरे के जूस पीने से ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचा जा सकता है।

Fruits6. केला :

केला मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। यह पोषक तत्व हड्डी और दांतों की संरचना के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना एक केला खाने से कमजोर हड्डियों को ताकत मिलती है।

7 .कीवी :

कीवी में लगभग 60 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह हड्डियों की मजबूती, दांतों की संरचना को विकसित करने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *